मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी चमोली ने परखी कानून-व्यवस्था

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
चमोली। पुलिस कार्यालय गोपेश्वर सभागार में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आगामी पर्वों, विधानसभा बजट सत्र तथा चारधाम यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
एसपी ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सत्यापन अभियानों को प्रभावी बनाने, सांयकालीन चेकिंग की गुणवत्ता सुधारने और गुमशुदा मामलों में ऑपरेशन स्माइल को तेज करने के निर्देश दिए। रमजान व होली के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनाती व सतत निगरानी के आदेश जारी किए गए।
भराड़ीसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र तथा चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुचारू बनाने हेतु पुलिस बैरकों, आवास, बैरियर, चौकियों की मरम्मत व विभागीय समन्वय पर जोर दिया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।