हरिद्वार में सीवरेज कार्य तेज, 315 मीटर सड़क निर्माण पूरा

हरिद्वार में सीवरेज कार्य तेज, 315 मीटर सड़क निर्माण पूरा
 

हरिद्वार।  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा सीवरेज से जुड़े निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। शहर में सड़कों के खोदे जाने से हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे।
परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि विगत दो दिनों में पैकेज-01 और पैकेज-02 के अंतर्गत कुल 315 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इसमें मोती बाजार, पीपल वाली गली, द्वारिका विहार, राजविहार फेस-2 सहित कई क्षेत्रों में सीसी रोड और पेवर ब्लॉक का कार्य शामिल है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी निर्माण कार्य और सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी की जाए, ताकि स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *