सेलाकुई फायर स्टेशन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, आपात तैयारियों पर जोर

देहरादून। पुलिस अधीक्षक विकासनगर ने सेलाकुई स्थित फायर स्टेशन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अग्निशमन वाहनों, उपकरणों, आपदा प्रबंधन संसाधनों और संचार प्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपकरणों के रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण अभिलेखों और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। एसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उपकरणों के नियमित परीक्षण और बेहतर रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। फायर कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा व अग्निकांड में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।