जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान शुरू

जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान शुरू


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को स्वगणना प्रपत्र भरकर जनगणना 2027 अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। जनपद में 10 से 24 अप्रैल तक स्वगणना अभियान संचालित किया जाएगा, जिसके बाद जनगणना कार्मिक घर-घर जाकर गणना कार्य करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जिसके तहत नागरिक स्वयं मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। पहले दिन जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी ने भी ऑनलाइन स्वगणना प्रपत्र भरा। प्रशासन ने इसे जनगणना प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *