प्राथमिक विद्यालय के 5 छात्रों का नवोदय में चयन
चमोली। जनपद के विकासखण्ड देवाल स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 5 छात्रों दक्ष बिष्ट, विहान खत्री, दिया, उन्नति और मयंक बिष्टकृका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में कराया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार व मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने इस सफलता पर बधाई देते हुए अन्य विद्यालयों में भी ऐसे प्रयास बढ़ाने के निर्देश दिए।
प्रवेश परीक्षा में दो छात्रों का चयन
लंबगांव। प्रतापनगर क्षेत्र के महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल के छात्र समीर पंवार और गौरव शिक्षा निकेतन कंडियालगांव की छात्रा रिया कंडियाल ने जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। दोनों अब कक्षा 6 में प्रवेश लेकर निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे।