यमुना नदी में फंसी गाय को बचाया
उत्तरकाशी। गुरुवार को खरादी, गंगाणी कुंड के पास यमुना नदी के बीच स्थित टापू पर एक गाय फंसी हुई थी। फायर स्टेशन बड़कोट की टीम को सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर रवाना किया गया। तेज जल प्रवाह के बीच फंसी मवेशी को टीम ने रस्सों और विशेष उपकरणों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि समय पर पहुंचकर मवेशी को बचाने से उसकी जान सुरक्षित रही और किसी प्रकार की चोट लगने से बचा गया।