स्वास्थ्य के क्षेत्र में संजीवनी का काम कर रहा है सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल
DESK THE CITY NEWS
ऋषिकेश। चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश में श्री सत्य साईं संजीवनी मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल रायवाला के उप केन्द्र का शुभारम्भ ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सत्य साईं संजीवनी निःशुल्क चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में वास्तव में संजीवनी का काम कर रही है। इस उप केन्द्र का क्षेत्र में खुलने से पत्र व जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान हॉस्पिटल की मुख्य चिकित्सक डॉ प्रणति दास ने कहा कि सत्य साईं संजीवनी पूरी तरह से निःशुल्क चिकित्सा सेवा कर रही है। आने वाले समय में दुरस्त क्षेत्रों में भी शिविरों व विशेष सेवा केंद्रों के माध्यम से जरुरतमंदों तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा पहुँचाने का लक्ष्य है। इस दौरान पार्षद किरन यादव, पार्षद प्रियंका यादव, सुजीत यादव, जगदीश कुलियाल, हरि नारायण राजभर, चंद्रेश्वर यादव, पूनम शर्मा, रजनी जोशी, रीता कुमारी शशि कश्यप, शशि बर्थवाल व मीरा सहित सत्य साईं संजीवनी की टीम के सदस्य मौजूद रहे।