सरफ़ीना ट्रस्ट ने महिलाओं व बच्चों के साथ मनाया विशेष कार्यक्रम

सरफ़ीना ट्रस्ट ने महिलाओं व बच्चों के साथ मनाया विशेष कार्यक्रम


देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरफ़ीना ट्रस्ट द्वारा आईएसबीटी क्लेमेंटाउन क्षेत्र की बस्तियों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।
ओपन शेल्टर के बच्चों और प्रशिक्षु बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा, जागरूकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नमिता ममगाई सहित कई अतिथि, चिकित्सक और स्थानीय महिलाएं-बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *