परंपरा भाषा और संस्कृति का जीवंत दर्शन है संस्कृत ग्राम मत्तूर: डॉ धन सिंह

परंपरा भाषा और संस्कृति का जीवंत दर्शन है संस्कृत ग्राम मत्तूर: डॉ धन सिंह
DESK THE CITY NEWS
देहरादून/कर्नाटक। कर्नाटक राज्य के शिवमोग्गा जिले में स्थित मत्तूर ग्राम, भारत का एक अनूठा गाँव है जहाँ संस्कृत भाषा आज भी दैनिक जीवन की जीवंत धारा है। इस अद्वितीय ग्राम में आज उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री (शिक्षा एवं संस्कृत भाषा) डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडल के साथ साक्षात भ्रमण किया।
इस अवसर पर डॉ. रावत ने गाँव की वैदिक जीवनशैली, गुरुकुल परंपरा, संस्कृत शिक्षण पद्धति और ग्रामवासियों की भाषा-निष्ठा का निकट से अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम के विद्यालय, मंदिर एवं गुरुकुल में विद्यार्थियों और आचार्यों से संवाद भी किया।
कहा मत्तूर केवल एक ग्राम नहीं,’ ’बल्कि भारत की आत्मा का प्रतीक है। यहाँ संस्कृत केवल बोली नहीं जाती, बल्कि जीवित है दृ व्यवहार, शिक्षा और संस्कार में। यह भ्रमण हमारे लिए एक प्रेरणास्पद अनुभव है, जो उत्तराखंड में संस्कृत ग्राम की स्थापना की दिशा में मार्गदर्शक बनेगा। इस अध्ययन और संवाद के पश्चात डॉ. रावत ने संकेत दिया कि उत्तराखंड सरकार राज्य में एक “संस्कृत ग्राम” की स्थापना की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि संस्कृत ग्राम में संपूर्ण संवाद संस्कृत में होगा। गुरुकुल आधारित शिक्षा पद्धति को पुनः जीवंत किया जाएगा। संस्कृत के साथ आधुनिक कौशल और तकनीक का समन्वय किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव दीपक कुमार, कुलपति दिनेश चंद्र शास्त्री, निदेशक आनंद भारद्वाज, सचिव वाजश्रवा आर्य, हरीश गुरुरानी किशोरी लाल उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों से की मुलाकात
कर्नाटक/देहरादून। कर्नाटक राज्य के भ्रमण पर गये कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृति शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शिवमोग्गा जिले के संस्कृत ग्राम मत्तूर का दौरा किया। ग्राम भ्रमण के दौरान डॉ. रावत ने विद्यालयों, मंदिर एवं गुरुकुल में विद्यार्थियों और आचार्यों से संवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *