संकटमोचन भगवान हनुमान की भव्य शोभायात्रा निकालते हुए पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कि कामना, शोभायात्रा में शंकराचार्य जगद्गुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद हुए शामिल

हरिद्वार। भगवान हनुमान जंयती पर कांगड़ी स्थित बालाजी धाम के साथ अंजनी माता मंदिर में पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से कार्यक्रम किए गए। बालाजी धाम की ओर से भव्य शोभायात्रा निकालकर भगवान हनुमान के जीवनचरित्र को दर्शाया। शंकराचार्य जगद्गुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी भक्तजनों को आर्शीवाद दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया और मंदिरों में पूजा अर्चना कार्यक्रमों में शामिल हुए।


हनुमान जयंती के अवसर पर गाजीवाली के श्रीबालाजी धाम पर रामचरित मानस का पाठ किया गया। उसके बाद एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा बालाजी धाम से होते हुए पूरे गाजीवाली गांव ने निकली गई। श्री बालाजी धाम में भगवान हनुमान जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य जगद्गुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी भक्तजनों को आर्शीवाद दिया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान ने अपने आराध्य राम के लिए जीवन समर्पित कर दिया। उनका समर्पण भाव और भक्ति के लिए उन्हें हमेशा पूजा जाएगा। भगवान हनुमान को संकटमोचन कहा गया है और इसलिए जब भी व्यक्ति पर आपदा आती है तो उनकी शरण में जाता है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कलयुग में हनुमान जी सच्चे मन से पूजा करने वालों की मनोकामना पूरी करते है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के साथ आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धर्म के बारे में जानकारी मिलती है।


महामंडलेश्वर स्वामी यतीश्वरानंद गिरि ​महाराज और श्रीबालाजी धाम के स्वामी महामंडलेश्वर प्रबोधानंद ने कहा कि मंदिर की स्थापना के बाद से प्रति वर्ष मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। शोभायात्रा का कई स्थानों ने भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा का कई जगह ग्रामीणों ने भव्य स्वगत किया। इस दौरान नारायण, हीरा वल्लभ पंत, राजू जोशी, कमलेश भारती, चंद्रप्रकाश जोशी, सुरेश कुमार, पूर्व उप प्रधान गंगाधर शामिल रहे। वहीं कांगड़ी के युवाओं ने भी शोभा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें राम, सीता लक्ष्मण, हनुमान की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। झांकी कांगड़ी मुख्य द्वार से गाजीवाली, श्यामपुर से शनि मंदिर में समाप्त हुई।


अंजनी माता मंदिर में हुई भव्य पूजा अर्चना
हनुमान जयंती पर चंडी देवी मंदिर परिसर में अंजनी माता मंदिर पर भव्य पूजा अर्चना कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मां का स्थान हमेशा सर्वोपरि रहा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि हनुमान जी माता भक्त थे, उन्हें माता से संस्कार मिले। महंत सतीश गिरि महाराज ने पूर्जा अर्चना कराते हुए सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने चंडी देवी मंदिर के महत रोहित गिरि से भी भेंट करते हुए आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जलालाबाद शहजानपुर से विधायक हरि प्रकाश वर्मा, महामंडलेश्वर स्वामी राधा गिरी, महंत हरीश गिरि, महंत गिरिश गिरी, कमला गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, मंदिर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। वहीं, कांगड़ी में ग्रामवासियों की ओर हनुमान जयंती मनाते हुए शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *