दुग्ध उत्पादकों को दी स्वच्छता, पशु स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण जानकारी

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर दुग्ध विकास विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा विभिन्न दुग्ध समितियों में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन गोष्ठी और पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छता, पशु स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन के प्रति जागरूक करना रहा। पिंगड़ी, जैली, उदियान और ज़ाखाल समितियों में कुल सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने स्वच्छ दुग्ध उत्पादन तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविरों में पशुओं की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ग्राम प्रधान व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।