साईनी कृष्ण को मिला युवा कलमकार सम्मान

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित युवा कलमकार प्रतियोगिता-2025 में यात्रा वृतांत विधा में साईनी कृष्ण उनियाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें देहरादून में आयोजित समारोह में 15 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाषा मंत्री खजान दास और मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदान किया।