चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला मार्ग पर फंसे 30 ट्रैकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। जनपद में तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक मार्ग पर खराब मौसम के बीच फंसे 30 ट्रैकर्स को संयुक्त टीमों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अचानक आए तेज तूफान और बिगड़े मौसम के कारण ट्रैकर्स रास्ते में फंस गए थे, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा था। डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और पुलिस, वन विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल तथा जिला आपदा प्रबंधन टीम को मौके पर भेजा गया। दुर्गम रास्तों और खराब दृश्यता के बावजूद राहत दलों ने ट्रैकर्स की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को चोपता लाकर स्वास्थ्य जांच की गई और बाद में सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस अभियान में टीमों के बेहतर समन्वय से बड़ी अनहोनी टल गई।