लक्सर के बक्करपुर गाँव में सड़क बनी तालाब, लोग परेशान

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के बक्करपुर गाँव में दलित बस्ती की सड़क पर जलभराव ने ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगभग पांच सौ मीटर लंबे मार्ग पर जमा पानी सड़क को तालाब जैसा बना चुका है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले पानी खेत की ओर चला जाता था, लेकिन किसी ने आईसीसी की दीवार बनाकर पानी के बहाव को रोक दिया। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और घर के पालतू जानवरों को परेशानी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर वे आंदोलन और भूख हड़ताल करेंगे।