ऋषिकुल एसोसिएशन ने आयुष मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

हरिद्वार। ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर अभिनंदन किया। प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ, मालाएं एवं अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में आयुष विभाग के सर्वांगीण विकास पर विश्वास जताया। भेंटवार्ता के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में नवीन छात्रावास निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। इस पर मंत्री ने ऋषिकुल एवं गुरुकुल दोनों संस्थानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रो. (डॉ.) विनीत कुमार अग्निहोत्री, डॉ. उदय नारायण पांडेय, डॉ. वेद भूषण शर्मा, डॉ. श्रवण कुमार त्रिपाठी, डॉ. पारुल शर्मा एवं डॉ. अवनीश उपाध्याय शामिल रहे।