वृक्षारोपण कर रोपित पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
DESK THE CITY NEWS
थराली। हरेला पखवाड़े के तहत पिंडर घाटी के तमाम क्षेत्रों में वृहद रूप से वृक्षारोपण कर रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
हरेला त्योहार के पर्व पर पूरी पिंडर घाटी में वृहद रूप से पौधारोपण किया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट, तहसीलदार अक्षय पंकज, राजस्व निरीक्षक जेपी गैरोला, रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक नौटियाल के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने थाना परिसर में फलदार पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।इस मौके विकास खंड मुख्यालय देवाल में बद्रीनाथ वन प्रभाग पूर्व पिंडर रेंज देवाल व अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग थराली रेंज के सहयोग से
सरस्वती विद्यामंदिर, शिशु मंदिर देवाल ,कन्या जूनियर हाईस्कूल स्कूल पूर्णा के छात्र-छात्राओं के साथ ही जनप्रतिनिधियों मिल कर सेवानिवृत्त प्रभागीय वनाधिकारी
बलवन्त सिंह शाही के नेतृत्व में वन पंचायत पूर्णा, वन विश्राम भवन परिसर देवाल कन्या जूनियर हाईस्कूल पूर्णा,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर देवाल,शिव मन्दिर परिसर देवाल आदि स्थानों पर पौधारोपण कर रोपित पौधों का संरक्षण का संकल्प लिया गया। सदस्य दिव्यांग गणेश दत्त मिश्रा, पूर्व तहसीलदार जयबीर राम बधांणी, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व रेंजर गोविंद सोनी आदि के वृक्षारोपण में सक्रिय भूमिका निभाई। उधर वन विभाग के सहयोग से सरस्वती शिशु मंदिर ग्वालदम के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह तोपाल, डिप्टी रेंजर कपिल कुमार, पूर्व प्रधान हीरा बोरा, रोहित शर्मा आदि के नेतृत्व में पौधारोपण किया।