क्षेत्रीय जनता ने बलूनी का जताया आभार

थराली/देवाल। लंबे समय से वीरों की भूमि सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनता ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से भेंट कर उनका आभार व्यक्त करते हुए थराली विधानसभा क्षेत्र की अन्य समस्याओं से रूबरू करवाते हुए निराकरण की मांग की जिस पर सांसद ने हरसंभव समस्याओं के हल का निराकरण करने का आश्वासन दिया।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिससे पूरे देवाल क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ हैं।गत दिवस थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से भेंट करने पहुंचा। दिल्ली पहुंचने पर प्रतिनिधि मंडल ने सवाड़ में केवी की स्थापना के लिए सांसद के द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सवाड़ सहित देवाल क्षेत्र की जनता की एक दशक पूरानी मांग पूरी हुई हैं जिससे जनता में काफी अधिक खुशी का माहौल बना हुआ हैं।इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने 2026 में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध श्री नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों की सांसद बलूनी को जानकारी देते हुए तैयारियों में तेजी लाएं जाने एवं कमियों को दूर किए जाने पर उनसे सहयोग की अपेक्षा जताईं, जिस पर सांसद ने इस यात्रा को दिव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इसके अलावा विगद महिनों थराली विधानसभा क्षेत्र में दैवी आपदा से हुए नुकसान की पूरी जानकारी सांसद को दी जिस पर सांसद बलूनी ने आपदा पीड़ितों को परा सहयोग देने की बात कही।देवाल के ब्लाक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत ने देवाल के पिंडर घाटी में स्थापित बीएसएनएल मोबाइल टावरों का संचालन शुरू करने की बात सांसद से की जिस पर सांसद ने जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस प्रतिनिधि मंडल में डीएवी देहरादून के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट , छात्र संघ अध्यक्ष हेमवंती नन्दन गढ़वाल महिपाल बिष्ट जी,नरेंद्र सिंह बिष्ट , सवाड़ अमर शहीद मेला कमेटी के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट, थराली के पूर्व मण्डल अ नन्दू बहुगुणा, विधायक प्रतिनिधि देव सिंह नेगी, आलम सिंह, गोविंद सिंह, नन्दन सिंह जी, महावीर सिंह, धन सिंह धपोला आदि मौजूद थे।