राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार, राजीव बने राष्ट्रीय महासचिव
DESK THE CITY NEWS
देहरादून/नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने और देशभर में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नई नियुक्तियों की घोषणा की। इसके तहत राजीव कुमार जायसवाल को राष्ट्रीय महासचिव और जतिन कुमार शर्मा को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर की गई हैं। माधव आनंद ने कहा, राजीव कुमार के नेतृत्व में पार्टी देश के अन्य राज्यों में अपने संगठन को और मजबूत करेगी। वहीं, जतिन कुमार शर्मा की नियुक्ति से उत्तराखंड में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।