राष्ट्र सेविका समिति का चार दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग शुरू

राष्ट्र सेविका समिति का चार दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग शुरू


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा रुद्रप्रयाग एवं पौड़ी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में चार दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग शुरू हो गया है। इस वर्ग में 45 बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षिका कुमारी आरुषि राणा, वर्ग अधिकारी कमला गोसाईं और वर्ग कार्यवाहिका कृष्णा भट्ट अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य सेविकाओं को शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना है। वर्ग के दौरान योग, व्यायाम, खेल, बौद्धिक सत्र और चिंतन-चर्चा जैसी गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। आयोजन में स्थानीय सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *