राजेश पासी बने जिला अध्यक्ष
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने राजेश पासी को प्रकोष्ठ में पछवादून का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात, सूर्यकांत धस्माना और डिंपल सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिला कार्यकारिणी में गुमन सिंह कर्णवाल को जिला महासचिव बनाया गया, जबकि इलम सिंह, सुंदर लाल और बंशी लाल को कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। नियुक्ति के बाद पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और दलित वर्ग के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।