राजभवन को आधिकारिक रूप से ‘‘लोक भवन’’ नाम से गया नवाजा

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की स्वीकृति के क्रम में राजभवन को आधिकारिक रूप से नया नाम ‘‘लोक भवन’’ प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य द्वार पर भी ‘‘लोक भवन’’ नाम अंकित कर पुनः स्थापित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि संविधान में ‘लोक’ यानी जनता को सर्वाेच्च स्थान प्राप्त है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोक भवन उत्तराखण्ड के नागरिकों के लिए आशा, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनसेवा का केंद्र बनेगा। यह भवन केवल प्रशासनिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि राज्य के हर व्यक्ति की आकांक्षाओं और विश्वास का प्रतीक होगा।