रायपुर-11 व थंडर यंग ने जीते फुटबॉल मैच

रायपुर-11 व थंडर यंग ने जीते फुटबॉल मैच


देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 56वें अमर शहीद वीर खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शहीद के बलिदान को नमन किया। उन्होंने खेल को अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रप्रेम का माध्यम बताया। पहले मैच में रायपुर 11 ने रुद्राक्ष टीम को 2-1 से हराया, जबकि दूसरे मैच में थंडर यंग ने सिटी यंग को पराजित किया। विजेता टीमों को शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *