जनता मिलन में शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण

पौड़ी। सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में एक दर्जन से अधिक जनशिकायतें दर्ज की गईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष नीतिगत मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयसीमा में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन व पूर्व प्रकरणों की भी समीक्षा की। भूमि पैमाइश, पेयजल स्रोतों की स्वच्छता, विद्युत समस्याओं, पुलिस चार्जशीट से जुड़े मामलों तथा पंचायत व पीआरडी नियुक्ति संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता मिलन में संयुक्त मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।