पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, लोगों में दहशत

हरिद्वार। शहर की पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन छीन ली। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना लीलावती अस्पताल के पास घटित हुई। घटना के बाद कॉलोनी में रह रहे लोग सकते में हैं और पूछ रहे हैं कि क्या अब पॉश इलाकों की सुरक्षा भी खतरे में है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह-सुबह लौट रही महिला पर यह हमला त्वरित और बेरहमी से किया गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो बाइक सवार बदमाश बिजली की तरह आए, महिला की चेन पकड़ी और कुछ ही सेकंड में फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग सहायता के लिए दौड़े, पर बदमाश तेजी से ओझल हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। अब देखना होगा कि बदमाशों के गिरेबान तक कब पहुंच जाएंगी।

लोगों में है डर का माहौल

पॉश कालोनी में बच्चों सहित महिलाएं व बुज़ुर्ग रोज़ सैर पर निकलते हैं। अब हर कोई डर रहा है। कई लोगों ने कहा कि पहले कॉलोनी को सुरक्षित माना जाता था, पर अभी अपराधियों का हौंसला बढ़ गया है। व्यापारी और निवासी मांग कर रहे हैं कि कॉलोनी के मुख्य नालों व चौराहों पर अतिरिक्त सीसीटीवी, सड़क पर बेहतर प्रकाश और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर तीखे सवाल

घटना के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। कुछ दिन पहले पुलिस ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि गश्त बढ़ा दी गई है और लोग बेफिक्र होकर मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं, पर वास्तविकता में कॉलोनी में बदमाश बेखौफ दिखे और घटना के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। इससे लोगों में यह धारणा पुख्ता हुई है कि “चोरों में पुलिस का खौफ खत्म” हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *