पुलकित बने मिस्टर फ्रेशर, सुनयना मिस फ्रेशर

पुलकित बने मिस्टर फ्रेशर, सुनयना मिस फ्रेशर


हरिद्वार। एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत हेतु ग्रैंड फ्रेशर-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कॉलेज चेयरमैन संदीप चौधरी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे उनके जीवन की नई और महत्वपूर्ण शुरुआत बताया।
प्रतियोगिताओं में डांस, सिंगिंग, क्विज और रैम्प वॉक के आधार पर निर्णायक मंडल ने मिस्टर फ्रेशर पुलकित, मिस फ्रेशर सुनयना, मिस्टर पर्सनैलिटी धीरज और मिस पर्सनैलिटी अंशिका को चयनित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने सोलो व ग्रुप डांस की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन नुपुर पाण्डेय व दीपक कुमार ने किया। आयोजन में शिक्षकगण व स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *