अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस पर निकाली जन-जागरूकता रैली

चमोली। अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा गोपेश्वर मुख्यालय में अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के सहयोग से जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, ईडीसी सदस्य व स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार ने हिम तेंदुए के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा का महत्वपूर्ण संकेतक प्रजाति है और भारत सरकार ने इसे ’फ्लैगशिप स्पेसीज’ घोषित किया है। वर्तमान में देश में हिम तेंदुओं की संख्या 718 है, जिनमें से 124 उत्तराखंड में पाए जाते हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान में 33 हिम तेंदुओं की पुष्टि हुई है। उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और एनसीएफ के साथ एमओयू के तहत कैमरा ट्रैप सर्वे जारी है, जिसमें अब तक चार स्थानों पर हिम तेंदुए दर्ज किए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में वन्यजीव संरक्षण की शपथ दिलाई गई।