पिता आरटीओ आय से अधिक संपत्ति में गए थे जेल, बेफौफ बदमाश

DESK THE CITY NEWS
वाराणसी। दिनदहाड़े सुबह 9 बजे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह 9 बजे वह बाइक से मोबाइल पर बात करते हुए साइड से जा रहे थे, तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीछा किया। ओवरटेक कर तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली गर्दन में और दूसरी कनपटी में लगी, जबकि तीसरी गोली बाइक में जाकर लगी।
वारदात के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए रिंग रोड की तरफ भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखा तो प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो चुकी थी। वारदात की सूचना मिलते ही डीसीपी प्रमोद कुमार समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा।
वाराणसी के सारनाथ के सिंहपुर गांव के अरिहंतनगर कालोनी में सुबह नौ बजे के लगभग नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर रहे कालोनाइजर महेंद्र गौतम (54) के कनपटी पर पिस्टल सटा के तीन राउंड गोली मार दी गई। एक गोली महेंद्र के कनपटी पर लगी जिसे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए उसके बाद बदमाशों ने दो राउंड गोली और चलाए जिसे दूसरी गोली उनके गर्दन पर लगी, तीसरी गोली बाईक पर लगी है।
परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह गुरुवार को भी सुबह वह अपने मकान बुद्धा सिटी से कार्य क्षेत्र अरिहंत नगर बाइक से आए उनके पीछे ही नकाबपोश बाइक सवार सुनील यादव के मकान के सामने ब्रेकर पर बाइक धीमे होते ही गोली मार दिए। बाइक सवार कालोनी का रास्ता पकड़ कर रिंगरोड के रास्ते कर भाग गए। कालोनी के सुनील यादव घायल को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। जिस स्थान पर हत्या को अंजाम दिया गया वहां से डीलर का आॅफिस कुछ ही दूरी पर था।
पिता थे आरटीओ
54 साल के महेंद्र गौतम बुद्धा सिटी के रहने वाले थे। उनके पिता श्यामनाथ आरटीओ थे। आज सुबह महेंद्र बुद्धा सिटी से अरिहंत नगर कॉलोनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इनके पिता श्यामनाथ गौतम आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल गए थे। इसके बाद विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था, बाद में न्यायालय के आदेश पर बहाली हुई और सोनभद्र RTO से रिटायर हुए थे। महेंद्र उनके इकलौते बेटे थे। घर में पत्नी और एक बेटा है। बेटा 10 साल का है। इनकी बहन की कुछ साल पहले हादसे में मौत हो चुकी है।