आत्मनिर्भर भारत अभियान और स्वदेशी उत्पादों को दें बढ़ावा

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी जिला पौड़ी के तत्वावधान में रविवार को श्रीनगर मंडल कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ और मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार रहे।
उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। जिला संयोजक महिपाल नेगी ने बताया कि 8 से 15 अक्टूबर तक सभी मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने की और संचालन मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर ने किया। कार्यक्रम में युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और डिजिटल माध्यमों से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई।