बोर्ड परीक्षाओं नकलमुक्त बनाना है प्राथमिकता

पौड़ी। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के शांतिपूर्ण और नकल-मुक्त आयोजन हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने बताया कि जनपद में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 4 संवेदनशील हैं। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक एकल पाली में होंगी। सभी केंद्रों पर कार्मिकों की तैनाती, सामग्री वितरण, सचल दल और कंट्रोल रूम की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।