प्रेसक्लब ने पत्रकारों के हित में लिए महत्वपूर्ण निर्णय, शुभ अवसर पर मिलेंगे 51 हजार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। प्रेसक्लब हरिद्वार की कार्यकारिणी ने पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिससे क्लब के सदस्य और उनके परिवार लाभान्वित होंगे। प्रेसक्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा के निर्देशन में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय पास किए गए।
बैठक में तय किया गया कि हरिद्वार में कथित फर्जी प्रेस क्लब के सदस्यों को प्रेसक्लब परिसर में प्रवेश से रोका जाएगा और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नव वर्ष 2026 के अवसर पर क्लब के सदस्यों को वृंदावन की यात्रा कराई जाएगी। इसके साथ ही प्रेसक्लब के सदस्यों के बच्चों की शादी, गृह प्रवेश या अन्य शुभ अवसर पर 5,100 रुपए तक का उपहार प्रदान किया जाएगा।
सदस्यों को स्वलंबी और सशक्त बनाने के लिए 10,000 से 20,000 रुपए तक की सहायता राशि बिना ब्याज के उधार दी जाएगी, शर्तों के अनुसार। इसके अतिरिक्त, बच्चों के उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के समय आवश्यकता पड़ने पर 20,000 से 50,000 रुपए तक की मदद भी बिना ब्याज के दी जाएगी।
इस प्रकार प्रेसक्लब हरिद्वार ने पत्रकारों और उनके परिवारों के हित में एक मजबूत एवं लाभकारी संरचना तैयार की है, जिससे सदस्य अपने व्यक्तिगत, पारिवारिक और शैक्षिक क्षेत्रों में बेहतर सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।