जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न


पौड़ी। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिला कार्यालय सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में नामित चार्ज अधिकारियों व कर्मचारियों को डिजिटल प्रणाली के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया।
जनगणना निदेशालय देहरादून के मास्टर ट्रेनर शिव कुमार व कमल कर्नाटक ने बताया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल होगी, जिसमें मोबाइल एप व सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चलेगा, जबकि द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) 9 से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न होगा। प्रशिक्षण में जियो-टैगिंग, वेब मैपिंग व रिपोर्टिंग प्रणाली की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *