प्रदीप और सब्बल ग्लोबल ग्रीन अवार्ड से सम्मानित

उत्तरकाशी। व्रज कला केंद्र, मथुरा में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के बंगाण क्षेत्र के प्रदीप बरसियाटा (ग्राम कुकरेड़ा) और सब्बल सिंह (ग्राम भंकवाड़, विकासखंड मोरी) को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित “ग्लोबल ग्रीन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यम से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के निरंतर प्रयासों को मान्यता मिली है। बंगाण क्षेत्र में इस उपलब्धि से हर्ष और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोनों सम्मानित व्यक्तियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।