सार्वजनिक स्थान पर जाम टकराने वालो का दून पुलिस ने उतारा सुरूर, 453 आरोपियों पर की कार्रवाई

हमारे संवाददाता
देहरादून। देहरादून पुलिस ने खुलेआम और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की। दो दिनों के ​अभियान में 453 लोगों पर कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया कि इस प्रकार के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विगत 02 दिनों में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 453 व्यक्तियों को संबंधित थानों पर लाकर उनका पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 1,30,250 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *