पुलिस ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाया कानून का पाठ
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर प्रेमनगर क्षेत्र में दून पुलिस द्वारा “पुलिस आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रेमनगर पुलिस ने गुरुनानक कॉलेज झझरा में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को साइबर अपराधों के तरीकों, उनसे बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की सूचना गोपनीय रूप से देने का भरोसा दिलाया। छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग का संकल्प लिया।