पुलिस ने लापता व्यक्ति को मिलवाया परिजनों से

पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पुलिस ने चंडीगढ़ से लापता एक व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में पता चला कि वह करीब 20-25 दिन पहले चंडीगढ़ से लापता हो गया था और मानसिक परेशानी के कारण घर से निकल गया था। पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों से संपर्क किया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया।