गुमशुदा बालिका को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

गुमशुदा बालिका को पुलिस ने किया सकुशल बरामद


पौड़ी। पुलिस ने नाबालिगों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए एक सराहनीय कार्य किया है। हरियाणा निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री के गुमशुदा होने पर कोतवाली कोटद्वार में मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की विशेष टीम गठित कर तलाश अभियान चलाया गया।
टीम ने हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश तक खोजबीन करते हुए आखिरकार 29 मार्च 2026 को बिजनौर बस स्टेशन से बालिका को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में बालिका ने पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़ने की बात कही। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। परिजनों के पास जाने से इनकार करने पर बालिका को सिम्बलचौड़ स्थित पुनर्वास केंद्र में सुरक्षित आश्रय दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *