पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार, कुशलक्षेम पूछ दिलाया भरोसा

पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार, कुशलक्षेम पूछ दिलाया भरोसा


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने क्षेत्र में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। अभियान के तहत पुलिस कर्मियों ने घर-घर जाकर बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
पुलिस टीम ने चीता पुलिस और अधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। साथ ही वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ठगी से बचाव के उपाय बताए। बुजुर्गों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *