पुलिस आपके द्वार के तहत चौपाल लगाकर किया जागरूक

पुलिस आपके द्वार के तहत चौपाल लगाकर किया जागरूक


पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने ‘पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पाबो क्षेत्र के ग्राम थापली में जागरूकता चौपाल आयोजित की। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं से संवाद कर महिला व बाल अपराध, साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, घरेलू हिंसा और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *