पुलिस आपके द्वार अभियान से किया जागरूक

उत्तरकाशी। महिला, बाल एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे “पुलिस आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत कोतवाली बड़कोट पुलिस द्वारा सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, कुथनौर में जन-जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिला उपनिरीक्षक मेघा आलकोटी ने छात्र-छात्राओं को महिला व बाल अपराधों से संबंधित कानूनों, अधिकारों तथा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सजग किया।