पुलिस ने जनसंवाद कर सुनी लोगों की समस्याएं

पुलिस ने जनसंवाद कर सुनी लोगों की समस्याएं


उत्तरकाशी। “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय द्वारा रविवार को थाना पुरोला में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, महिला कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं पत्रकारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा सुझाव लिए गए। इस दौरान महिला अपराध, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा एवं नशा रोकथाम जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध से सतर्क रहने, यातायात नियमों के पालन एवं नशे के विरुद्ध सहयोग की अपील की। कार्यक्रम से पूर्व थाना पुरोला का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *