पुलिस ने महिलाओं को गौरा शक्ति मॉड्यूल से किया सशक्त

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में थाना श्रीनगर परिसर में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा हेतु जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।
प्रभारी साइबर सैल निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली और महिला थानाध्यक्ष लक्ष्मी सकलानी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पार्षदों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। पुलिस टीम ने महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराध, साइबर अपराध और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। महिलाओं को गौरा शक्ति एप और उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड कराकर ैव्ै बटन सहित सभी सुविधाओं की जानकारी दी गई तथा सेल्फ रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिससे महिलाएं सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनें।