बिछडों को अपनों से मिलाकर पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान थाना त्यूनी पुलिस को त्यूनी बाजार क्षेत्र में एक 15-16 वर्षीय बालक बदहवास अवस्था में घूमता मिला। पूछताछ में बालक के सुनने व बोलने में असमर्थ होने की जानकारी मिली, जिस पर उसे सुरक्षा की दृष्टि से थाना त्यूनी लाया गया। सोशल मीडिया व आसपास के थानों की मदद से परिजनों की पहचान कर ग्राम मोड़ा, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी से संपर्क किया गया। मंगलवार को बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिन्होंने दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *