धमकी भरे मेल के बाद कोर्ट परिसर में की चैकिंग, पुलिस अलर्ट

धमकी भरे मेल के बाद कोर्ट परिसर में की चैकिंग, पुलिस अलर्ट


देहरादून। जिला जज कार्यालय को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार मौके पर उच्चाधिकारियों ने पहुँचकर सर्च अभियान की कमान संभाली।
पुलिस ने तत्काल कोर्ट परिसर को खाली कराया और डॉग स्क्वाड एवं बी.डी.एस. टीम की मदद से सम्पूर्ण परिसर की सघन चैकिंग की। सर्च के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि त्वरित कार्रवाई एवं सतर्कता से किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने से बचा लिया गया। इस पहल से कोर्ट परिसर में सुरक्षा एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।


न्यायालय व कलेक्ट्रेट परिसर में जांची सुरक्षा

पौड़ी। जनपद में संदिग्ध ई-मेल मिलने के बाद पौड़ी पुलिस एवं प्रशासन ने उच्च सतर्कता बरतते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय तथा कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा सुदृढ़ की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों द्वारा न्यायालय कक्ष, कार्यालय, अभिलेखागार, पार्किंग एवं संवेदनशील क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *