कनखल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

कनखल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / कुलदीप राय,
 
हरिद्वार। जनपद को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ’’मयूर दीक्षित’’ के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि कनखल बाजार में झंडा चौक से बंगाली चौक तक तथा सतीघाट क्षेत्र में दुकानों के बाहर फुटपाथ और सड़क पर रखे गए सामान एवं रेहड़ी-ठेलियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होने के साथ-साथ आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया गया और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापार संघ से अपील की कि दुकानदार स्वयं सड़क व फुटपाथ से सामान हटाएं, अन्यथा जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने पुलिस, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जहां से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां पुनः अतिक्रमण न होने दिया जाए। अभियान में पुलिस विभाग, नगर निगम हरिद्वार एवं सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर सहित संबंधित टीमें मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *