संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

उत्तरकाशी। फूलदेई पर्व के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर समिति की पहल के तहत गुरुकुलम के बाल सेवकों ने पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के आवास पर पहुंचकर पारंपरिक रूप से पुष्प अर्पित किए और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसपी ने परिवार सहित बच्चों का स्वागत कर काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने कहा कि फूलदेई पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है तथा युवा पीढ़ी को इससे जोड़ना आवश्यक है। इस पहल के माध्यम से स्थानीय पुष्पों और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में गुरुकुलम के बाल सेवक, पुलिस कर्मी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।