मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हरिद्वार। मुख्यमंत्री चंम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुम्भ 2025 के अंतर्गत आज 08 फरवरी 2026 को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरिद्वार जनपद के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओंकृलंबीकूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, 60 मीटर एवं 600 मीटर दौड़कृमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच है। खेल महाकुम्भ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है तथा उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों का योगदान सराहनीय रहा।