पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
DESK THE CITY NEWS
रूद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के दिशा-निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई तक हरेला पर्व के अन्तर्गत वृहद् पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिसका शुभारंभ बुधवार को जिला न्यायाधीश सहदेव सिंह ने जिला न्यायालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर किया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी, सिविल जज रवि रंजन, न्यायिक मजिस्ट्रेट पारुल थपलियाल, सिविल जज जतिन मित्तल आदि उपस्थित थे।