हरेला पर्व के उपलक्ष्य में किया पौधारोपण

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में किया पौधारोपण

DESK THE CITY NEWS

श्रीनगर गढ़वाल। सिविल जज ख्जूनियर डिवीजन कुमारी अलका के नेतृत्व में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में न्यायालय परिसर श्रीनगर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान कुमारी अलका ने यह संदेश दिया कि हरेला पर्व हमें याद दिलाता है कि हरियाली पेड़ पौधे और प्रकृति ही हमारे जीवन का मूल आधार है। यह पर्व सिर्फ परंपरा ही नहीं बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश भी है। इस अवसर पर संरक्षक अनूप पांथरी, अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी, महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट, महेंद्र पाल सिंह रावत, पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल, मानव बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *