एनएचएम के तहत केंद्र को भेजी जाएगी एक हजार करोड़ की पीआईपी

एनएचएम के तहत केंद्र को भेजी जाएगी एक हजार करोड़ की पीआईपी


देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 1000 करोड़ की प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन प्लान (पीआईपी) केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर एनएचएम की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की वर्तमान जरूरतों के अनुरूप आधा दर्जन नई योजनाओं को पीआईपी में शामिल किया जाए।
पीआईपी में आशाओं का मानदेय बढ़ाना, वैक्सीन स्टोरेज व कोल्ड चेन उपकरण, मॉडल इम्युनाइजेशन सेंटर, चारधाम हेतु मोबाइल वैक्सीनेशन वैन, पर्वतीय क्षेत्रों में सेफ्टी पिट्स व वीपीडी सर्विलांस को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्री ने सांसदों से भी सुझाव आमंत्रित करने, मोतियाबिंद संभावित मरीजों की शतप्रतिशत जांच, ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण और वृहद टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। मिशन निदेशक मनुज गोयल ने शीघ्र पीआईपी भेजे जाने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *