पिंक यूनिट स्क्वायड छात्राओं में बढ़ा रही सुरक्षा का आत्मविश्वास

लक्ष्मणझूला/पौड़ी। पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार के निर्देश पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला थाने में दो पिंक यूनिट स्क्वायड गठित की गई हैं। टीम ने स्वर्गाश्रम ट्रस्ट बाल विद्या निकेतन विद्यालय में छात्राओं को महिला एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी और जागरूकता पंपलेट वितरित किए। छात्राओं को 112 पर मदद के लिए संपर्क करने की जानकारी भी दी गई। थानाध्यक्ष पैथवाल ने बताया कि टीम विद्यालयों के आसपास लगातार निगरानी कर रही है। इस पहल की अभिभावकों व स्थानीय नागरिकों ने सराहना की।